फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम समेत कई स्टार प्रचारक नहीं आए नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चुनाव प्रचार में उतारे गए कई स्टार प्रचारक यहां नहीं पहुंचे। शुक्रवार शाम चुनाव प्रचार थमा तो प्रत्याशियों को याद आया कि कोई स्टार प्रचारक उनके पक्ष में चुनावी माहौल बनाने नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश प्रभारी भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज तिवारी, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को स्टार प्रचारक के रूप में पेश किया था। चुनाव के दौरान इन सभी के नैनीताल नगर में पहुंचने की चर्चा थी। प्रत्याशी इनके आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे समय बीतता गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अलावा कोई भी स्टार प्रचारक नैनीताल नहीं आया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हल्द्वानी में चुनाव प्रचार कर लौट गए। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने नैनीताल पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी अपने संगठन के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने यहां नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें