गरुड़(बागेश्वर)। होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष और व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने पर्यटन मंत्री और वन मंत्री से कौसानी में चिड़ियाघर बनाने की मांग की है।
पर्यटन मंत्री और वन मंत्री को भेजे ज्ञापन में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने कहा है कि कौसानी के पर्यटन विकास के लिए कौसानी में चिड़ियाघर बनाना जरुरी है। उन्होंने कहा है कि पर्यटक स्थल कौसानी से लगी वन भूमि में चिड़ियाघर बन सकता है। उन्होंने क्षेत्र के विधायक से भी कौसानी में चिड़ियाघर बनाने के लिए शासन स्तर पर पहल करने की मांग की है। ब्यूरो