रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं नगा रेजीमेंट की इंटर बटालियन कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। 12 से 16 नवंबर तक यह प्रतियोगिता कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का फाइनल 11 कुमाऊं की टीम ने जीत लिया। मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया।
इंटर बटालियन कबड्डी प्रतियोगिता में 3, 9, 11, 12, 15, 16, 17, 18, 21 कुमाऊं के अलावा कुमाऊं स्काउट्स की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला 11 और 21 कुमाऊं के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में 11 कुमाऊं ने 42-37 के अंतर से जीत दर्ज कर ली। फाइनल मुकाबला सोमनाथ मैदान स्थित तोमर हाल में हुआ।
प्रतियोगिता के सभी मुकाबले संघर्षपूर्ण रहे। मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर कर्नल नीरज सूद, जीएसओ-1 ले. कर्नल नक्षत्र भंडारी के अलावा सैन्य अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।