... यूडीएस और बिजनौर मेरठ समेत सूचनार्थ
बाघिन के हमले में मजदूर की मौत
सीटीआर के ढिकाला रेंज में काम के बाद लौटते समय हुआ हमला
बिजनौर से काम करने कॉर्बेट में आया था मजदूरों का दल
अमर उजाला ब्यूरो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढिकाला रेंज में सड़क सुधारने के बाद चौकी में लौट रहे मजदूरों के दल पर बाघिन ने हमला कर दिया। बाघिन उसे खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगी तो वनरक्षक ने चार राउंड फायरिंग कर बाघिन को खदेड़ दिया। मजदूर को यहां सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
तहसील धामपुर जिला बिजनौर यूपी के ग्राम छजमलवाला कल्लूवाला निवासी पंकज कुमार (20) पुत्र भोपाल सिंह मजदूरी करता था। इसके लिए वह पांच अक्तूबर को वह सोनू, हुकुम सिंह, कल्याण सिंह, राजू आदि मजदूरों के साथ ढिकाला रेंज के पूर्वी बीट में आया था। आगामी पर्यटन सत्र की तैयारी के लिए आजकल वहां सड़कों को सुधारकर झाड़ियों की सफाई की जा रही है। शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे 15 मजदूरों का दल सड़क सुधारने के बाद वन चौकी की ओर लौट रहा था। जब मजदूरों का दल पैदल कमलपट्टा रोड चूहापानी बटिया से लौट रहा कि तभी शावकों के साथ झाड़ियों में छिपी बाघिन ने सबसे पीछे चल रहे बिजनौर निवासी पंकज हमला कर दिया। उसके सिर, गले पर चोट के निशान हैं। ढिकाला के रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत ने बताया कि हमला होते ही मजदूर चिल्लाया तो साथी मजदूरों ने शोर मचाया और वनरक्षक संदीप कांबोज ने चार राउंड हवाई फायरिंग की। तभी बाघिन मजदूर को छोड़कर झाड़ियों में चली गई। साथी मजदूर को विभागीय गाड़ी से सरकारी अस्पताल लाए, लेकिन रास्ते में ही उसे दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे सीटीआर के वार्डन शिवराज चंद ने मामले की जानकारी। बताया कि पंकज के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पीड़ित परिवार को वाजिब मुआवजा दिया जाएगा।
इनसेट
दीवाली मनाने के लिए बिजनौर जाना था
जसपुर के ग्राम रामनगर वन निवासी ठेकेदार जयपाल सिंह ने बताया कि पिछले माह से सभी मजदूर ढिकाला रेंज में काम कर रहे थे। अब काम समाप्त हो चुका था। रविवार सुबह सभी मजदूर बिजनौर जाने वाले थे। पंकज परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में मां संतोष समेत दो छोटे भाई पुष्पेेंद्र, रोहित हैं।
फोटो समेत