बाजपुर। गांव बेरिया दौलत स्थित बुक्सा परिषद भवन में शनिवार को हुई शोक सभा में पूर्व सीएम एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पति जीत सिंह ने बताया कि एनडी तिवारी ने बुक्सा समाज के उत्थान के लिए बुक्सा समाज को प्रिमिटिव जनजाति घोषित करवाया था।
विकास के लिए बुक्सा परिषद बनायी और इस संस्था के आजीवन संरक्षक रहे। उन्होंने कहा कि तिवारी जी के बुक्सा उत्थान सहित अन्य वर्गों के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।