बन्नाखेड़ा (बाजपुर)। गांव बैंतखेड़ी में शनिवार शाम किसान राजवीर सिंह के एक एकड़ गन्ने की फसल में आग लग गई।
खबर मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया लेकिन तब तक फसल आग की भेंट चढ़ गई। बताया कि धान की पुराल में आग लगने से पास के गन्ने का खेत भी इसकी चपेट में आ गया। किसानों ने प्रदेश सरकार से मुआवजे की मांग की है। ब्यूरो