फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ पत्र, वोटर कार्ड,एनओसी से आज करा सकेंगे नामांकन

विज्ञापन
Voter ID Card
विज्ञापन
नैनीताल। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शनिवार से शुरू होंगे। मेयर, चेयरमैन और पार्षद चुनाव के लिए शपथ पत्र, वोटर कार्ड, राजस्व विभाग व नगर निकाय की एनओसी देकर नामांकन कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले भर में नगर निकाय चुनाव का माहौल गर्म है। सभी संभावित प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में जुट गए हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शनिवार (आज) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। नैनीताल नगर पालिका से संबंधित नामांकन तहसील में होंगे। इसके लिए शुक्रवार को बेरिकेडिंग करवा दी गई। अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गईं हैं।
तहसीलदार कृष्णराम आर्य के समक्ष नामांकन दाखिल किए जाएंगे। आवेदन में प्रत्याशी को बताना होगा कि उसने किसी निकाय की जमीन पर अतिक्रमण या अवैध कब्जा नहीं किया है।
विज्ञापन



मेयर प्रत्याशी को 16 लाख में लड़ना होगा चुनाव
नैनीताल। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव में अंधाधुंध खर्च पर ब्रेक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रत्याशी धनबल से चुनाव प्रभावित न कर सकें, इसलिए आयोग ने चुनाव खर्च सीमा के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
इस बार चुनाव में मेयर प्रत्याशी 16 लाख रुपये ही खर्च कर पाएंगे। इससे ज्यादा पैसा खर्च करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह पार्षदों को दो लाख में चुनाव निपटाना होगा। नगर पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को चार लाख से छह लाख रुपये खर्च करके चुनाव लड़ना होगा। जिन नगर पालिकाओं में वार्डों की संख्या दस तक हैं, उनमें चार लाख और जिनमें दस से ज्यादा वार्ड हैं उनमें प्रत्याशी अधिकतम छह लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे।
पालिका सदस्य पद के लिए चुनाव खर्च की सीमा 60 हजार रुपये रखी है। इसी तरह नगर पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च की सीमा दो लाख और सदस्य पद प्रत्याशी के चुनाव खर्च की सीमा 30 हजार रुपये रखी है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि चुनाव खर्च के संबंध में निर्देश राज्य सूचना आयोग से मिल चुके हैं। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने अंधाधुंध खर्च पर लगाया ब्रेक
पार्षद प्रत्याशी के लिए दो लाख रुपये और पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी चार से छह लाख रुपये खर्च कर सकेंगे

निकाय चुनाव को लेकर नामांकन आज से होंगे। इसके लिए अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, नोडल अधिकारी आचार संहिता पालन, निर्वाचन अधिकारी व अन्य अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। राज्य सूचना आयोग से मिले निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें