फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी रोड पर छोड़ खाना खाने चला गया चालक, जाम

विज्ञापन
कार चालक ने यातायात रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। लोअर माल रोड पर शुक्रवार दोपहर एक कार को छोड़कर चालक खाना खाने होटल में चला गया। इससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। बाद में पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। माफी मांगने के बाद कार चालक को जाने दिया गया।
विज्ञापन

छुट्टियों के चलते शुक्रवार को नगर में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। तल्लीताल से मल्लीताल तक पर्यटक और उनके वाहन देखे गए। सुबह दस बजे से पर्यटकों का आना शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। दोपहर लगभग एक बजे वाहनों को दुर्गा पूजा महोत्सव के चलते कुछ देर के लिए रोका गया। इसी बीच एक वाहन का चालन गाड़ी रोड पर छोड़ कर चला गया। ऐसे में उसकी गाड़ी जाम का कारण बन गई।
मल्लीताल से तल्लीताल तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। लोग करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। बाद में इसकी सूचना एएसपी हरीश चंद्र सती और सीओ सिटी विजय थापा को दी गई। उन्होंने पुलिस को भेजकर जाम खुलवाया। बाद में गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि कार दिल्ली निवासी पर्यटक की थी। माफी मांगने पर पुलिस ने उसे जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें