फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने की राजीव आवास शिकायतों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्तिफार्म में एसडीएम निर्मला बिष्ट ने तीसरे दिन नगर पंचायत क्षेत्र में राजीव आवासीय योजना के तहत बने आवासों के निर्माण में धांधली के आरोपों की जांच की। इस दौरान एसडीएम ने कई आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर लोगों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

बता दें कि 2016 में नगर पंचायत की ओर से 298 लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया था। क्षेत्र के रमेश राय और प्रिंस अरोरा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर आवास निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम निर्मला बिष्ट ने एक सप्ताह पूर्व मामले की जांच शुरू की थी। शनिवार को एसडीएम निर्मला बिष्ट तीसरी बार शक्तिफार्म पहुंची और नगर पंचायत के चारों वार्डों के लाभार्थियों के आवास पहुंचकर जांच की। वार्ड नंबर एक के आवास में लाभार्थी के रहने की जगह किराएदार मिले। कुछ आवास में दुकान तो कहीं दो मंजिला मकान मिला। एसडीएम ने लोगों के बयान भी दर्ज कर आवश्यक फोटोग्राफी भी कराई। वहां नगर पंचायत ईओ सरिता राणा, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुकांत ब्रह्म, रमेश राय, प्रिंस अरोड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, संजीव गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें