सिटी के ध्यानार्थ
कबड्डी में रुद्रपुर स्कूल की टीम अव्वल
बाजपुर। सीबीएसई अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में रुद्रपुर प्रथम रहा जबकि बाजपुर को द्वितीय और काशीपुर को तृतीय स्थान मिला। बेरिया दौलत रोड स्थित डीएवी स्कूल में शनिवार को आयोजित अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम विवेक प्रकाश और प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कबड्डी में रुद्रपुर प्रथम, बाजपुर द्वितीय और काशीपुर तृतीय स्थान पर रहा। कराटे में 20-35 किग्रा में भावना कपूर, नितिन, सूरज कोरंगा, मयंक को स्वर्ण पदक, आशीष, निखिल को रजत पदक मिला। शतरंज में छात्र वर्ग में हल्द्वानी के शिवम वानी को स्वर्ण पदक, काशीपुर के अविरल चौधरी को रजत पदक, हल्द्वानी के जतिन बिष्ट को ताम्रपत्र पदक, छात्रा वर्ग में हल्द्वानी की बवीता, मानसी, स्वाति को क्रमश: स्वर्ण, रजत और ताम्रपत्र पदक मिला। योग में बाजपुर की टीम प्रथम रही। वहां गौरव शर्मा, श्रीनिवास जोशी आदि थे। ब्यूरो
फोटो 13बीजेडपी02पी बाजपुर में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए।