फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलमा चांदी को बटना दिलमा छै तेरी रटणा

विज्ञापन
डांस करतीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। तराई भाबर महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा प्रसाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने शुरू की। महोत्सव में अल्मोड़ा और स्थानीय लोक कलाकारों के साथ सूचना और संस्कृति विभाग के लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

जीआईसी मोतीनगर में आयोजित तीन दिनी कार्यक्रम के दूसरे दिन गायिका हेमा ध्यानी ने हिलमां चांदी को बटणा दिल मा छै तेरी रटणा, हाई जुनैली राता, आदि गाने की धुन से दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। ग्राम पंचायत फत्ताबंगर के महिला मंगल दल ने अतिथियों का स्वागत किया। तराई भाबर महोत्सव 2018 के अंतिम दिन पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत होंगे। यह जानकारी समिति के संरक्षक एनके कपिल ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम में मेहमान कलाकार गजेंद्र राणा होंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहन लोशाली, रचना पंत, एनके कपिल, हरेंद्र बोरा, मोहन सिंह बिष्ट, हेम चंद्र दुर्गापाल, उमेश शर्मा, रमेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें