किच्छा। युवा अग्रवाल सभा के बैनर तले नगर की पुरानी मंडी में लगे ग्रीन कार्ड शिविर में 260 लोगों ने ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण करवाया है।
मंगलवार को रामलीला मंच पर लगे शिविर का शुभारंभ अग्रवाल सभा के प्रदेश महामंत्री शिव कुमार बंसल ने अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में जिला मुख्यालय से यातायात पुलिस की टीम ने लोगों के कागजाद की जांच की। अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष शोभित गोयल ने बताया कि नगर में जल्द ही रक्तदान शिविर लगवाया जाएगा।
उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए लोगों का आभार जताया। शिविर में यातायात पुलिस केे उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश, आनंद कश्मीरा, जीवन कुुमार, जनक चन्याल, राजेंद्र प्रसाद, बच्ची सिंह ने पंजीकरण करवाने वालों के अभिलेखों की जांच की।
वहां सचिन जिंदल, उदित अग्रवाल, मनोज गोयल, शिखर पपनेजा, सन्नी अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संदीप गोयल आदि थे।