फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर बाइक की टक्कर से कावंडिया घायल, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में केलाखेड़ा के पास हाइवे पर बाइक की टक्कर से कावंड़िया घायल हो गया। घायल का सीएचसी में इलाज कराया गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से कावंड़ियों की झड़प हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम यूपी के बहेड़ी क्षेत्र के कावंड़ियों का जत्था गंगाजल लेकर लौट रहा था। केलाखेड़ा के पास एक बाइक सवार की टक्कर से कांवड़िया लालाराम (28) निवासी यूपी के गांव गुरसोली बहेड़ी घायल हो गया। घटना के बाद युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। कावंड़ियों ने हाइवे पर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर थाना केलाखेड़ा के एसओ वीरेंदर चंद्र रमोला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी से घायल सीएचसी में इलाज कराया गया। घटना क्षेत्र दोराहा बाजपुर के अंतर्गत होने पर कावंड़िए दोराहा पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी युवक की ओर इलाज सहित अन्य खर्च देने और गलती मानने पर मामला शांत हो गया। उसके बाद कांवड़ियों ने किसी भी कार्रवाई मना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें