फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर कांड के बीच हुई मंदिर में गोलू की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सबका मालिक एक स्वयं सेवी संगठन की पहल पर विभिन्न गांवों की महिलाओं ने गोलू मंदिर से बैजनाथ धाम तक पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर गोलू मंदिर में भगवान गोलू की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इस मौके पर मंदिर में सुंदर कांड किया गया। सुंदर कांड शुुरू होने से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में नौघर, पाये, टीट बाजार, भकुनखोला, पचना, बड़ेत, गढ़सेर माल्दे, सिटोली, सेलीहाट आदि गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के मंदिर लौटने पर मंदिर में गोलू की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान के साथ की गई। इस मौके पर नीरज पंत, कैलाश सिंह अल्मिया, दलीप भाकुनी, कैलाश अल्मिया,तारा सिंह मेहरा, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, पप्पू अल्मिया, विपिन जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, घनश्याम जोशी, डीके नेगी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें