फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों से सेमेस्टर परीक्षा का शुल्क जमा करने में हो रही गलती

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में विभिन्न सुधार परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। विवि ने अलग-अलग परीक्षा के अनुसार फीस जमा कराने के लिए पोर्टल में अलग लिंक दिया है लेकिन एक समान शुल्क होने के कारण विद्यार्थी गलत विकल्प का चयन कर रहे हैं, जिससे फार्म भरने में परेेेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि में इन दिनों मुख्य परीक्षा की सुधार परीक्षा, भाषा परीक्षा, स्पेशल बैक परीक्षा, पीजी सेमेस्टर सुधार परीक्षा, यूजी स्पेशल परीक्षा और पर्यावरण के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया चल रही है। विवि की ओर से नौ अगस्त से फीस जमा कराने और 10 अगस्त से फार्म भरने के लिए पोर्टल खोला था और ये प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलेगी।
मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत बताया कि पोर्टल में परीक्षा के वर्ग के अनुसार लिंक बनाए गए हैं जिससे आवेदन करने वाले विद्यार्थी का पुराना रिकॉर्ड आसानी से लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विवि की वेबसाइट में फीस जमा करने का विकल्प स्पष्ट दिया है और विद्यार्थी ध्यान से अपनी फीस जमा करें, जिससे परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें