फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लालबहादुर शास्त्री (एलबीएस) राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ के छात्रनेताओं ने स्थानांतरण के प्रवेश समेत छह सूत्री मांगों के लिए सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। भावना दुम्का, हेम शर्मा, मोहित जोशी, किरण चोपड़ा, दीपक शर्मा, गोविंद बिष्ट, प्रतीक जोशी, उज्ज्वल दानू मुख्य गेट के पास अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पांच दिनों तक प्राचार्य के कार्यालय, मुख्य गेट के पास धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी की गई। इसके बावजूद कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की समस्या नहीं सुलझाई। इसी कारण उन्हें अनशन करना पड़ रहा है। छात्रनेताओं ने स्थानांतरण प्रवेश, एमए की मंजूरी, एमकॉम में सीटें बढ़ाने, फर्नीचर, शौचालय दिलाने को कहा। वहीं प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि कॉलेज में किताबें, फर्नीचर, कक्षा कक्ष की कमी है। छात्र संख्या भी बढ़ चुकी है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। धरना स्थल पर मनीष चोपड़ा, सौरभ दुम्का, रिंकू पाठक, कोमल कांडपाल, किशन सुयाल, गंगा दानू, दीपक शर्मा, रिंकू पाठक, महेंद्र दानू, सचिन दुम्का, तनुज कबडाल, अशोक नेगी, राज जोशी, सोनू पांडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें