फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं से नहीं डरते प्रदेश के अधिकारी: कोश्यारी

विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी का कहना है कि प्रदेश के अधिकारी मंत्रियों और मीडिया से नहीं डरते। अगर वे मंत्रियों व मीडिया से डरने लगें तो सब काम अपने आप ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारी सिर्फ कोर्ट से डरते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद में झप्पी देने और आंख का इशारा करने की घटना की शायद ही दुनिया में कहीं प्रशंसा होगी। विपक्ष के रोजगार न देने संबंधी आरोपों को उन्होंने खारिज किया। उन्होंने कहा कि हर साल दो करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया है। भाजपा के मंत्री और मुख्यमंत्रियों पर किसी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। सवा साल के कार्यकाल में मैने नहीं सुना कि किसी पर कोई आरोप लगा हो। भाजपा में ईमानदारी से काम हो रहा है।
विज्ञापन

दस वॉल्वो समेत 260 नई बसें खरीदेगा परिवहन विभाग
नैनीताल। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए विभाग दस वॉल्वो समेत 260 बसें खरीदेगा। 150 बसें पर्वतीय क्षेत्रों में जबकि 100 बसें मैदानी क्षेत्रों में चलाई जाएंगी। जबकि दस वॉल्वो बसों का संचालन नैनीताल व मसूरी क्षेत्र में किया जाएगा। कुछ पुरानी बसों को हटाया भी जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी मंत्री व अन्य नेताओं की नहीं सुन रहे हों ऐसा कहना गलत है। उन्होंने स्वीकार किया है कि परिवहन विभाग घाटे में चल रहा है। विभाग की दुर्दशा के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी संगठन बहुत ज्यादा हैं। संगठन लगातार मांगों को लेकर दबाव बनाते रहते हैं। अब हम कार्रवाई करने जा रहे हैं और इस मसले को कैबिनेट में रखेंगे। परिवहन विभाग में आर्थिक नुकसान के लिए जिम्मेदारों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें