फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन संस्थाओं का बेमियादी हड़ताल का एलान

विज्ञापन
Truck Strike
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। निजी बसों की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी निजी परिवहन संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बेमियादी हड़ताल का एलान किया है। रामनगर-कोटाबाग, रामनगर-हल्द्वानी, रामनगर-मालधन, रामनगर-पाटकोट, रामनगर-मुरादाबाद, रामनगर-नैनीताल, केएमओयू, जीएमओयू, गढ़वाल मोटर यूजर्स, कुमाऊं आदर्श मोटर, टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन समेत स्कूल बस संचालकों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन

प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति परिसर पैठपड़ाव में रविवार को वाहन स्वामियों की बैठक हुई। इसमें मांग पूरी होने तक हड़ताल करने, अपने वाहनों के प्रपत्र संभागीय परिवहन कार्यालय में समर्पित करने का निर्णय लिया गया। वाहन स्वामियों ने कहा कि तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी यात्री माना जा रहा है। इसे ओवरसीट मानकर चालान समेत चालक का लाइसेंस निरस्त किया जा रहा है। ट्रक स्वामियों ने बताया कि ट्रक की अधिकतम लंबाई 19 फुट होती है, लेकिन सरिया, पाइप 20 फुट होती है। ऐसे उनका चालान हो रहा है, जिसमें उन्हें रियायत मिलनी चाहिए। इस दौरान सुनील भट्ट, सुभाष ध्यानी, भुवन सिंह राणा, तारा लोहनी, दीप चंद्र, मनोज कठैत, धीरेंद्र गुसांई, गिरीश चंद्र नैनवाल, गौरव पांडे, नारायण सिंह, अशोक सती, अनिल शर्मा, रॉबिन अग्रवाल, गोविंद बिष्ट, नवीन सुनेजा, संजय मठपाल, देवेंद्र पंवार आदि रहे।

सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव में बैठक
शासन-प्रशासन पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया

हड़ताल पर विभिन्न संगठनों जताया रोष
रामनगर (नैनीताल)। निजी बसों की बेमियादी हड़ताल के संबंध में शासन, प्रशासन की असंवेदनशीलता पर विभिन्न संगठनों में रोष व्यक्त किया और अविलंब वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। देवभूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल, उपपा के प्रभात ध्यानी, उक्रांद के इंद्र सिंह मनराल, समाजवादी लोकमंच के मुनीष कुमार ने बताया कि तमाम यात्री फंसे हैं। डाक सेवा भी प्रभावित हो रही है। इसके खिलाफ विभिन्न जनसंगठनों से जुड़े लोग देवभूमि विकास मंच के बैनर तले जीएमयू कार्यालय पर एकत्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें