फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन को सामूहिक प्रयास जरुरी

विज्ञापन
नैनीताल में सांस्कृतिक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नैनीताल क्लब के शैले हॉल में शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड के पारंपरिक पौराणिक लोककलाओं पर आधारित लोकगीत, लोकनृत्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें भिकियासैंण अल्मोड़ा की मकसद संस्था ने हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, विकास का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित संस्कृति विभाग अभिलेखागार के निदेशक अजय कुमार ने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित बेलवाल ने लोकसंस्कृति के प्रचार-प्रसार के प्रयास सराहे। मकसद संस्था के अध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि यह प्रस्तुति दो माह की कार्यशाला का प्रतिफल है। कामना बिष्ट ने गणेश वंदना, शिवस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। मां नंदा की स्तुति के बाद लोकगायिका कमला ने न्योली, भिटौली गीत, मंगलगीत गाए। वरिष्ठ कलाकार किशन लाल के नेतृत्व में कलाकारों ने नंदा राजजात का मार्मिक मंचन किया। कामना बिष्ट ने पारंपरिक लोकगीत बेडू पाको बारो मासा पर नृत्य किया। बागेश्वर की लोकगायिका कमला ने बसंती तेरी गुलाबी साड़ी, विजय लक्ष्मी थापा के निर्देशन में महिलाओं ने झोड़ा प्रस्तुत किया। शिरोमणि भतरौंजी ने म्येरि हिरु न्हैगे रंगीला गाया। इस मौके पर संस्था की सचिव हेमा बिष्ट, सरोज हर्ष, मिथिलेश पांडे, नीता व्यास, मनोज पांडे, बिशन सिंह मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें