फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरीयता सूची से प्रवेश होने से भड़के छात्रों ने की डिग्री कालेज में तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में स्नातक के प्रथम सेमेस्टर में वरीयता सूची से प्रवेश होने से भड़के छात्रों ने हंगामा कर महाविद्यालय गेट पर तालाबंदी कर प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो 16 जुलाई से बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष उमेश पासी और उपाध्यक्ष आशीष भट्ट के नेतृत्व में कई छात्र एकत्र होकर गेट पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर कालेज गेट पर तालाबंदी कर दी। उसके बाद कार्यालय पहुंचकर प्राचार्या डॉ. कमला चंयाल को कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि स्नातक के प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश में वरीयता सूची के आधार दाखिल करने से काफी संख्या में छात्र छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए हैं। उन्होंने वरीयता प्रक्रिया को समाप्त कर पूर्व की भांति प्रवेश दिलाए जाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि 14 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई तो 16 जुलाई को विद्यालय में बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा। मौके पर छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष रजत भंडारी गुलफाम, अमित राठौर, नवदीप सिंह, रोशन पटेल, सुनीता रानी, आशीष कांबोज, मंदीप, रचना आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें