फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की बैठक में एनएच 74 भूमि मामले को लेकर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में भाकियू की बैठक में एनएच 74 भूमि मामले से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर 20 जुलाई को बाजपुर मंडी समिति परिसर में जिलेभर के किसानों की बैठक होगी। इस दौरान आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। आरोप कि बैंक खाते सीज होने और राजस्व अभिलेख जमा होने से किसानों का उत्पीड़ित हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अनाज मंडी के सभागार में किसानों की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि एनएच 74 के मामले में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 20 जुलाई को जिलेभर के किसानों की संयुक्त बैठक में आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। गांव बिजपुरी निवासी प्रभशन सिंह ने कहा कि किसानों को अभी तक पूरा मुआवजा नहीं मिला है। 18 महीने से भू अभिलेख एसआईटी के पास जमा है, जिससे किसान खतौनी, अमल दरामद, विरासतन, ऋण आदि कार्य नहीं हो पा रहे हैं। किसानों की सुनवाई के बिना एसडीएम की ओर से व्यावसायिक भूमि की 143 को निरस्त कर दिया गया है। एसआईटी की जांच के दौरान किसानों के बैंक खाते सीज होने से धान सहित अन्य भुगतान का पैसा नहीं निकल पा रहा है। इस दौरान समस्याओं को लेकर जिलेभर के किसानों की बैठक करने का निर्णय लिया गया। संचालन अजीत प्रताप सिंह रंधावा ने किया। वहां दलजीत सिंह रंधावा, अमृतपाल सिंह, सुखदेव सिंह, दिलबाग सिंह, विजेंद्र डोगरा, सुनील, चौधरी राम, रविंद्र गिल, प्रशांत शर्मा, राणा रणजोत, जगमोहन आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें