फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेविटी और ग्लैक्सी फुटबाल क्लब से हुआ जीत का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ व जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में शनिवार से 96वीं लैंडों लीग फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में ग्रेविटी फुटबाल क्लब, ग्लैक्सी फुटबाल क्लब की टीमों ने जीत दर्ज की। सूखाताल क्लब, इनवेटर्स क्लब की टीमों के बीच खेला गया मैच बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

पहले मैच में ग्रेविटी फुटबाल क्लब ने कोनामी रिनपुट क्लब को 2-1 से हराया। पहले हाफ तक ग्रेविटी 1-0 से बढ़त पर थी। मध्यांतर बाद दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। विजेता टीम से पंकज, जय ने गोल किया। पराजित टीम से नरेंद्र बाली को एक सफलता मिली। दूसरे मैच में ग्लैक्सी क्लब ने मैगनन फुटबाल क्लब को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। मध्यांतर तक ग्लैक्सी 2-0 से बढ़त पर थी मध्यांतर बाद फिर टीम ने तीन गोल किए। विजयी टीम से सौम्य ने तीन, भूपेश, विनोद ने 1-1 गोल किया। तीसरा मैच सूखाताल, इनवेटर्स क्लब के बीच खेला गया। पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर बाद सूखाताल से नवल, इनवेटर्स क्लब से किहू ने गोल किया। इस प्रकार यह मैच बराबरी पर छूटा। रेफरी देवेंद्र बोरा, ब्रिजेश बिष्ट, महेंद्र रावत, करन कुमार, अनिल चिलवाल, सुमित भारती, भगवत मेर, मैचों का आंखों देखा हाल मनोज कुमार ने सुनाया। डीएसए के फुटबाल सचिव दीपक भंडारी ने बताया कि रविवार को चार मुकाबले दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें