फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे टस्कर का आतंक बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट नेशनल पार्क से लगे सल्ट ब्लाक के मोहान-रामनगर मोटर मार्ग पर शुक्रवार को हाथियों का झुंड आ धमका, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक टस्कर ने सड़क पर एक बस और एक ट्रक के शीशे तोड़ डाले। ट्रक में रखी सब्जी समेत अन्य खाद्य सामग्री को खाया। दोनों वाहन चालकों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद हाथियों के जाने पर यातायात सुचारु हुआ। काशीपुर-बुआखाल एनएच 121 पर एक माह से एक टस्कर वाहनों के आगे आकर उनमें भरा खाद्य सामग्री को खा रहा है। इससे अब पर्वतीय क्षेत्रों में सामान लेकर जा रहे वाहन स्वामी भी डरने लगे हैं। इस कारण कार्बेट टाइगर रिजर्व अब और गश्त बढ़ाने के साथ ही इस टस्कर के लिए स्पेशल टीम का गठन करने जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भी यह टस्कर मोहान क्षेत्र में आ धमका और इसने इस बार एक यात्री बस को अपना निशाना बनाया। यात्रियों ने बमुश्किल भाग कर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। प्रधान संगठन सल्ट के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने हाथियों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है। हाथियों के क्षेत्र में घुसने पर ग्रामीणों को जान का खतरा बना हुआ है।
वहीं कार्बेट पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि टस्कर के अचानक सड़क पर आने और जनमानस की सुरक्षा के मद्देनजर गश्त बढ़ाई गई हैं। साथ ही डीएफओ कालागढ़ को भी लिखा है कि टस्कर से सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टीम गठित की जाए, जो सिर्फ इस टस्कर पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सामग्री को चट किया, चालकों ने भागकर बचाई जान
वन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से बनाई स्पेशल टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें