फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन की तिथियां हुई घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2019 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख घोषित कर दी गई हैं। आवेदन पत्र अग्रसारित कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। व्यक्तिगत परीक्षार्थी 14 जुलाई तक फार्म जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ आवेदन-पत्र अग्रसारित कराने की अंतिम तारीख 24 अगस्त रखी गई है।
विज्ञापन


हाईस्कूल संस्थागत परीक्षा के लिए 200 और व्यक्तिगत के लिए 600 रुपये शुल्क देना होगा। इंटरमीडिएट संस्थागत के लिए 350 और व्यक्तिगत के लिए 700 शुल्क रखा गया है। विलंब शुल्क 150 है। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 14 अगस्त रखी गई है जबकि व्यक्तिगत फार्म 28 अगस्त तक वहां जमा हो सकेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त है। व्यक्तिगत फार्म 30 अगस्त तक यहां जमा किए जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से परिषद कार्यालय में आवेदन पत्र व अन्य पत्राजात जमा करने की अंतिम तिथि संस्थागत 20 अगस्त और व्यक्तिगत चार सितंबर है।
विज्ञापन



उत्तराखंड बोर्ड : 31 तक जमा किए जा सकेंगे हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा फार्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें