नैनीताल। अमर उजाला प्रायोजित अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों पर पुरस्कारों की बौछार हुई। विजेता, उपविजेता के साथ साथ कई अन्य इनाम भी खिलाड़ियों को बांटे गए। विधायक संजीव आर्या, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, अमर उजाला के यूनिट हेड हरीश भट्ट, ब्यूरो चीफ डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
मैच के तकनीकी निदेशक अहमद सिद्दीकी, निर्णायक चंद्र लाल साह, मोहित रावत, महेश्वर नेगी, मंजुल प्रकाश सनवाल, तकनीकी निर्णयक रोहित साह, दीपक साह, राजेश साह, कैलाश बोरा, डीएल साह जबकि उद्घोषक मनोज कुमार थे। इससे पूर्व डीएसए के महासचिव संजय सिंह बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे ने संचालन किया। समारोह में प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, चंद्र लाल साह, अहमद सिद्दीकी, जीएल साह, शांति मेहरा, दीपक भंडारी, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, लीला बिष्ट, विनय साह, अर्जुन सिंह अभिषेक मेहरा, रुचिर साह, दीपक मेलकानी, पुष्कर नैनवाल, सरस्वती खेतवाल, शांति मेहरा, नारायण सिंह जंतवाल, देवेंद्र लाल साह आदि थे।
इन्हें मिला इनाम
- फेयर प्ले ट्रॉफी के तहत 51 हजार रुपये का इनाम एसएसबी लखनऊ को
- बेस्ट गोलकीपर पुरस्कार कपूरथला के खिलाड़ी इकराम खान को
- बेस्ट फुल बैक पुरस्कार नरेंद्र यादव को
- बेस्ट हाफ बैक पुरस्कार इमरान खान जूनियर को
- नैनी अवार्ड हॉकी क्लब करनाल के रोमन को
- बेस्ट फॉर्वर्ड पुरस्कार घनश्याम को