फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तेश्वर में पार्किंग, शौचालय के लिए सरकारी जमीन ढूढ़ने के सीडीओ ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। राज्य सरकार ने जिले के मुक्तेश्वर को पर्यटन की दृष्टि से खास पहचान दिलाने का संकल्प लिया है। इसे पूरा करने के लिए अधिकारियों ने कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। इसीलिए सीडीओ विनीत कुमार, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ रविवार को मुक्तेश्वर पहुंचे। उन्होंने कई सूचनाएं जुटाईं।
विज्ञापन

इन दोनों अधिकारियों को मुक्तेश्वर में पार्किंग, शौचालय की समस्या का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में पार्किंग सुविधा न होने से देश-विदेश के सैलानियों, स्थानीय लोगों को आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे क्षेत्र में जाम की स्थिति रहती है। शौचालय न होने से सैलानियों को खुले में शौच करना पड़ रहा है। इस लिए सीडीओ ने राजस्व पुलिस से क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी जमीन के अभिलेखों की पूरी जानकारी मांगी। ताकि सरकारी जमीन पर पार्किंग, शौचालय बन सके। शिव मंदिर, भालूगाड़ पार्क के सौंदर्यीकरण का भी सुझाव मिला ताकि सैलानियों को मुक्तेश्वर की शांत वादियों में लाया जा सके। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर 29 जून को नैनीताल आ रहे हैं। उनके सम्मुख मुक्तेश्वर में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। ताकि मुक्तेश्वर में पर्यटन गतिविधियां बढ़ सकें।
विज्ञापन


सीडीओ ने दिए पार्किंग, शौचालय के लिए सरकारी जमीन ढूंढने के निर्देश
सीडीओ ने पर्यटन अधिकारी के साथ मुक्तेश्वर में पर्यटन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें