फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर से उपखनिज की निकासी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। डीएम के निर्देश पर रविवार को खनन विभाग ने ओवरलोड रेता बजरी उपलब्ध कराने वाले एक क्रशर की निकासी बंद कर दी है। इससे क्रशर संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रांसपोर्ट यूनियन की मांग पर डीएम ने खनन विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा को ओवरलोड रेता बजरी उपलब्ध कराने वाले क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद खनन विभाग ने क्रशरों को नोटिस जारी किया था। रविवार को ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने हल्दूचौड़ के कृष्णा स्टोन क्रशर से ओवरलोड उपखनिज लेकर निकले वाहन को पकड़कर जानकारी खनन विभाग को दी। इस पर खनन विभाग ने क्रशर की निकासी को अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया है। खनन विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा ने कहा कि डीएम के निर्देश पर क्रशरों को नोटिस जारी किया गया था। अब ओवरलोड रेता बजरी उपलब्ध कराने वाले क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें