फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय भीमताल परिसर के फार्मेसी विभाग में छह दिवसीय एचपीएलसी उपकरण आधारित चतुर्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तकनीकी संकाय के संकायाध्यक्ष बीके सिंह ने छात्र-छात्राओं को उपकरण आधारित शोधकार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। आधुनिक विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र के प्रत्येक भागों में उद्योगों, शोध संस्थानों में नवीन एनालिटिकल उपकरणों की उपयोगिता बताई। कार्यशाला के संयोजक डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि विभाग में उपलब्ध उपकरणों में एचपीएलसी उपकरण को उपयोग में लाया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन सुविधा मिल रही है। शिविर में 22 विभागीय एवं बाह्य छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में सहसंयोजक डॉ. अर्चना नेगी साह, सहायक महाप्रबंधक मनीष कुमार, वैज्ञानिक अक्षय कुमार, डॉ. संतोष भारद्वाज ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डॉ. एलएस रौतेला, अदिति, जगदीश चंद्र जोशी, सुनील पलड़िया, ललित उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें