नैनीताल। नागरिक मंच की एक आपात बैठक माल रोड के एक होटल में हुई। मंच के अध्यक्ष किशन नेगी ने कहा कि पुरानी ट्रैफिक व्यवस्था बहाल होने तक मंच प्रशासन के विरोध में रहेगा। कैंची धाम, ईद को देखते हुए 14 जून से जो बेमियादी बंद का आह्वान था उस पर ईद के बाद विचार किया जाएगा। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो बुधवार शाम से हर दिन विशाल जुलूस निकालकर प्रशासन की आंखें खोलने का काम करेंगे। जुलूस प्रतिदिन शाम 6:30 बजे रामलीला स्टेज मल्लीताल से तल्लीताल गांधी चौक तक जाएगा। निर्णय लिया गया है कि इस दौरान माल रोड के सभी प्रतिष्ठान अपने बाहर की लाइट बंद रखेंगे।
अध्यक्ष ने बताया कि नगर में ट्रैफिक आगमन को लेकर पुरानी व्यवस्थाएं बिल्कुल सही थी। बैठक में नैनीताल होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन से अध्यक्ष दिनेश साह, आलोक साह, राजू जेठी, ब्रज साह, विशाल खन्ना, दिग्विजय बिष्ट, वेद साह, व्यापार मंडल मल्लीताल से अध्यक्ष किशन नेगी, कमलेश ढौडियाल, रुचिर साह, विक्की वर्मा, त्रिभुवन फर्त्याल, व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष भुवन लाल साह, कन्नू साह, नैनीताल टूर एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन से महामंत्री कमल जगाती, मोहम्मद शाद, ओमवीर सिंह, टैक्सी ट्रैवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज जोशी, महावी सिंह, महासचिव डीएसए के महासचिव सोनू बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सचिन नेगी, भाजपा नेता दयाकिशन पोखरिया आदि थे।