नैनीताल। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड की अधिसूचना के अनुक्रम में नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आलेख्य में दर्ज संशोधनों की सूची तैयार हो गई है। एडीएम/जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी/काठगोदाम, नगर पालिका परिषद भवाली एवं नगर पंचायत भीमताल की नामावली की संशोधित सूची प्रकाशित कर दी गई है। सूची उनके कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।