खटीमा। बासी भोजन खाने की वजह से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। सभी को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।
अमाऊं निवासी सुनील के परिवार ने 24 तारीख की शाम को आलू और सोयाबीन की बासी सब्जी खाई थी। जिससे सुनील की दूसरे दिन और उसकी पत्नी लक्ष्मी, पुत्र विनय, देव, हरिओम, कृपाल की शनिवार को तबियत बिगड़ गई। सभी को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।