फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलभट्टा से खटीमा तक नशा ही नशा: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। पुलिस की चौपाल में शनिवार को एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अवैध खनन, हादसों और नशे को लेकर मंथन किया गया। एसएसपी ने कहा कि जिले में पुलभट्टा से लेकर खटीमा तक नशा बढ़ता गया है। कई गांवों में 50 फीसदी युवा नशे के आदी हो गए हैं।
विज्ञापन


मलपुरी गांव के एक पैलेस में पुलिस की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एसपी देवेंद्र पींचा और एसडीएम विजय नाथ शुक्ल ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर निस्तारण भी किया। एसएसपी दाते ने कहा कि खनन कानूनी रूप से किया जाए।

चंपावत के टनकपुर से बोल्डर लेकर आने वाले ओवरलोड डंपरों के कारण दो भीषण हादसे हुए। वाहनों पर प्रशिक्षित चालक होना चाहिए और वाहनों की गति भी नियंत्रित रहे। बताया कि वर्ष 2017 में 300 लोग हादसे में मारे गए। इस साल अप्रैल माह तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी हादसों में 90 फीसदी युवा थे।
विज्ञापन


कहा कि नशे के कारोबार से स्कूल और कालेज के बच्चे भी नशे की आगोश में जा रहे हैं। बच्चों को नशे से रोकना है। इसके लिए नशे के कारोबारियों का सामूहिक रूप से बहिष्कार करना होगा। एसडीएम शुक्ल ने वर्ग एक ‘ख’, वर्ग चार और छह आदि की जमीन पर भूमिधरी अधिकार के लिए 18 अगस्त का साल 2000 के सर्किल रेट के आधार पर नजराना जमा करने की अपील की।

कहा कि सफाई व्यवस्था में कमी पर तुरंत प्रधानमंत्री स्वच्छता एप पर शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान कौंधाअसरफ गांव की जसविंदर कौर ने बेटी के ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत की। कहा कि उसके पति अवतार सिंह की 2006 और बेटे भूपिंदर सिंह की 2011 में सड़क हादसे में मौत हो गई।

अक्टूबर 2012 में बेटी की शादी की। दामाद बेटी के तीन साल के बेटे को लेकर चला गया। एसएसपी ने मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया। वहां सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल योगेश उपाध्याय, सरकड़ा चौकी प्रभारी अमित शर्मा, सिडकुल के विनोद जोशी के अलावा बीईओ इंद्रजीत सिंह चौहान, पालिका ईओ शेखर चंद्र जोशी, भाजपा नेता कमल जिंदल, बहादुर सिंह, प्रधान सुखवंत सिंह, शरीफ अहमद, मुगनी अहमद, रबिन खान, लियाकत अली खां, उदय सिंह राणा, मुकेश सनवाल, किशन कंबोज, इकबाल सिंह लाडी आदि थे।
विज्ञापन


-ये समस्याएं उठीं।
- शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो।
- बिज्टी और एमपी चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए।
- सिसौना गांव में पुलिस की बीट चौकी की स्थापना हो।
- सिडकुल पुलिस चौकी पर स्टाफ बढ़ाया जाए।
- फोन स्नेचिंग पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें