फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत से पूर्व डीएसबी परिसर में हुई रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी परिसर में शुक्रवार को होने वाले कुमाऊं विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह के लिए बृहस्पतिवार को परिसर के एएन सिंह सभागार में अकादमिक शोभायात्रा की रिहर्सल की गई। साथ ही प्रशासन की ओर से दीक्षांत समारोह की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

कुविवि की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी, जिसे लेकर प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की सुरक्षा कड़ी कर दी है। राज्यपाल के सचिव रवि नाथ रमन और राजभवन के वित्त नियंत्रक खजान चंद्र पांडे ने समारोह स्थल का जायजा लेने के साथ ही तैयारियों में जुटे विवि प्राध्यापकों और कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में दीक्षांत से पूर्व अकादमिक शोभायात्रा की रिहर्सल की गई। साथ ही एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर का भी अभ्यास किया। कुविवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि विवि प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक मस्जिद तिराहे से लेकर राजभवन का मार्ग पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उन्होंने समारोह में आमंत्रित लोगों से 8:30 बजे से पहले समारोह स्थल में पहुंचने का आग्रह किया है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि पीएसी समेत 10 इंस्पेक्टर, 50 एसआई और 200 सिपाहियों की तैनाती की गई है। इस दौरान समारोह संयोजक प्रो. डीएस बिष्ट, प्रभारी कुलसचिव बीएस बिष्ट, डीएम विनोद कुमार सुमन, एडीसी राज्यपाल असीम श्रीवास्तव, एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ विजय थापा, एसओ प्रमोद पाठक आदि रहे।


कुविवि का 14वां दीक्षांत समारोह आज
42 विद्यार्थियों को मिलेगा कुलपति स्वर्ण पदक

दीक्षांत समारोह में शामिल होने राज्यपाल नैनीताल पहुंचे
नैनीताल। कुविवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल केके पाल बृहस्पतिवार को सरोवर नगरी पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शुक्रवार को पहुंचेंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल केके पाल बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 11 बजे कैलाखान हेलीपैड पहुंचे। यहां जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी समेत तमाम अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राजभवन में आयुक्त राजीव रौतेला, आईजी पूरन सिंह रावत, एटीआई निदेशक अवनेंद्र सिंह नयाल, कुलपति डीके नौड़ियाल, केएमवीएन के एमडी धीराज गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र, जीएम त्रिलोक मर्तोलिया, सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, वित्त अधिकारी राजभवन खजान चंद्र पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भारती राणा, गोल्फ कैप्टन कर्नल हरीश साह समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राजभवन में डा. पाल ने अधिकारियों को नैनीझील के नालों की सफाई व मरम्मत कराने के साथ ही पेयजल का संयमित उपयोग करने के लिए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। कमिश्नर राजीव रौतेला और जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि नालों की सफाई की जानकारी दी।

दस बजे दीक्षांत समारोह को निकलेंगे राज्यपाल
राज्यपाल शुक्रवार को सुबह 10 बजे राजभवन से कार में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर को दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने के लिए निकलेंगे। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 12.15 बजे राजभवन को निकल जाएंगे। डा. पाल 2.45 बजे राजभवन से कार में रवाना होकर 3 बजे कैलाखान हेलीपैड से देहरादून के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें