बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र में लगातार तीन दिन से तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। जंगलात टीम ने शनिवार को रातभर कांबिग की, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।
बीती शुक्रवार को गांव भूड़ी में तेंदुए ने हमला कर कुंती देवी, लक्ष्मण सिंह, मनोहर सिंह, आनंद सिंह को घायल कर दिया। जंगलात टीम ने ट्रैंकुलाइज गन के जरिये बेहोश कर तेंदुए को पकड़कर घने जंगल में छोड़ा था। शनिवार को रात रिंकू और हरपाल ने एक बार फिर तेंदुए को देखा, जिस पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर सड़क पर आए। खेतों में वाहनों की लाइट से तेंदुए की खोजबीन की गई। तेंदुए के भय से ग्रामीण झुंड बनाकर खेतों पर जा रहे हैं। ग्राम प्रधान हीरा सिंह ने बताया रविवार को सुबह आम के बाग में तेंदुआ दिखाई दिया। एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि जंगलात कर्मचारियों को बन्नाखेड़ा में क्षेत्र में विशेष तौर पर नजर रखने को कहा गया है।