नैनीताल में बैंड स्टैंड के समीप बिखरे हुए मोमोस।
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। बैंड स्टेंड के पास सैलानियों के लिए लगाए गए बैंच से फड़ हटाने को लेकर रविवार को महिला कारोबारी की नगर पालिका के कर्मचारी से नोकझोंक हो गई। हालांकि कारोबारी ने कर अधीक्षक लता आर्या से माफी मांग ली इसके बाद मामला शांत हो गया।
दोपहर 2:30 बजे महिला कारोबारी मोमोज बेच रही थी। ड्यूटी पर तैनात पालिका कर्मी अमित और कृष्णा ने उससे फड़ हटाने को कहा। महिला ने मना किया तो उसका सामान जब्त करने लगे। छीना झपटी में मोमोज जमीन पर बिखर गए। इस पर महिला भड़क गई। उसकी पालिका कर्मी अमित से बहस हो गई।
विवाद बढ़ने पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अधीक्षक लता आर्या कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने को कहा तो फड़ कारोबारियों ने माफी मांग ली। कर अधीक्षक ने हिदायत दी कि पंत पार्क से लेकर गुरुद्वारे तक फड़ लगाए तो कार्रवाई की जाएगी।
फड़ हटाने पर फिर हो गया हंगामा
महिला कारोबारी पालिका कर्मी से भिड़ी, माफी मांगने पर निपटा मामला