खाई में गिरने के बाद कार में लगी आग
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व, कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज में बुधवार रात आग लगने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसे बुझाने में वनकर्मियों ने दिन रात एक कर रखा है, समाचार लिखे जाने तक वनकर्मियों ने आग पर काबू नहीं पाया था।
पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि सर्पदुली रेंज की जामुन स्रोत में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जो कि रानीबाग होते हुए बिजरानी रेंज के रत्तापानी से मलानी तक पहुंच गई। आग की सूचना बुधवार देर रात 11 बजे मिली। इस पर दोनों रेंज का स्टाफ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया।
बृहस्पतिवार को आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। आग ने लगभग 10 हेक्टेयर वन को अपने चपेट में ले लिया था। उपनिदेशक ने बताया कि अभी एक दो पेड़ों के ऊपरी हिस्सों में आग बुझाने की कोशिश की जा रही है, जिसे देर रात बुझा लिया जाएगा। इधर, कालागढ़ डिवीजन में भी नर्सरी के पास आग लगी थी, जिस पर वनकर्मियों ने काबू पा लिया था।
कार्बेट पार्क के बिजरानी रेंज में लगी आग
आग ने दस हेक्टेयर वन को अपनी चपेट में लिया