कमिश्नर ने कार्यभार ग्रहण किया
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। नए मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने मंडल का विकास, शासनादेशों का पालन, शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता बताया। नए मंडलायुक्त ने चार्ज लेते ही क्रियाशीलता दिखानी भी शुरू कर दी है। उन्होंने किसानों की आए बढ़ाने के लिए कृषि विभाग समेत मंडलीय अधिकारियों से ब्लू प्रिंट मांगा। पार्किंग, पेयजल जल, सिंचाई आदि समस्याओं पर चर्चा के लिए मंडलायुक्त ने 20 अप्रैल को बैठक बुलाई है। उन्होंने निर्देश दिए कि बैठक में सक्षम अधिकारी ही पहुंचेंगे। जो अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचेंगे उन्हें कारण बताना होगा। लापरवाह अफसरों को नहीं बख्शा जाएगा। मंडलायुक्त ने बैठक में शामिल होने के लिए सक्षम अधिकारियों को बुलाया है। मंडलायुक्त कार्यालय की ओर से इसका पत्र जारी कर दिया है।
इसमें कहा कि अधिकारी कृषि विकास का ब्लू प्रिंट साथ लेकर आएंगे। किसानों को खाद, बीज, दवा की कमी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि किसानों की आय बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सरकार से मदद ली जाएगी। सिंचाई विभाग से खेतों की सिंचाई को लेकर चर्चा होगी और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। नगर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष बैठक की जाएगी। वह अंतिम छोर तक विकास योजनाएं पहुंचाएंगे।