फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस ऑडिशन में रौल्याणा के बारह बच्चें फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। प्रख्यात एनी बडी कैन डांस एकेडमी की ओर से रौल्याणा में आयोजित डांस ऑडिशन में बारह बच्चें फाइनल में पहुंचे। सुदूरवर्ती राजकीय जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा में डांस ऑडिशन में राजकीय हाइस्कूल रौल्याणा, किलाफखेत, नरसिंह चौरा, मैगड़ीस्टेट और सेलाबगड़ के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


एकेडमी के प्रख्यात डांसर भाष्कर गोस्वामी, शशि मर्तोलिया ने पूजा रावत, गरिमा, उषा, योगेश, ममता, कमला, मंजू, सुनीता, सरोजनी, गंगा, मनीषा, कोमल का फाइनल राउंड के लिए चयन किया। जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा के प्रधानाध्यापक नीरज पंत ने कहा कि डांस एकेडमी दूर दराज के बच्चों को मंच उपलब्ध कराकर प्रतिभाओं को आगे लाने का नेक काम कर रही है। एकेडमी के संचालक भाष्कर गोस्वामी ने बताया कि एकेडमी विकास खंड के विभिन्न स्कूलों में रविवार को ऑडिशन कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें