खटीमा। गेहूं खरीद का मामला इस बार बिचौलियों एवं सरकारी क्रय केंद्रों पर बराबरी का चल रहा है। सरकारी खरीद केंद्रों के अस्तित्व में आने तक बिचौलियों ने 1500, 1550, 1620, 1650 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खूब खरीद की।
वहीं सरकारी खरीद केंद्रों में आरएफसी की ओर से अभी तक 674.50 क्विंटल और सहकारिता विभाग के सेंटरों पर करीब 8357 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। आरएफसी सेंटर प्रभारी ललित मोहन ओली ने बताया कि शुक्रवार को 140 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। एडीओ सहकारिता शोभित अग्रवाल ने बताया कि सहकारिता विभाग के अभी आधे दर्जन खरीद केंद्रों पर खरीद का खाता नहीं खुला है।