फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी क्रय केंद्र के पीड़ित काश्तकार को 1300 रुपए वापस लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों से पल्लेदारी एवं पानी पिलाने के नाम पर लिए सुविधा शुल्क की जांच के बाद हल्दी क्रय केंद्र ने पीड़ित काश्तकार को 1300 रुपये वापस लौटाए गए हैं।
विज्ञापन


हल्दी पचपेड़ा ग्राम सभा में भाजपा नेता के घर पर लगे गेहूं खरीद केंद्र पर पल्लेदारी के नाम पर 1300 रुपये देने वाले किसान ठाकुर अभय भगत सिंह ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।

बता दें कि अभय से हल्दी सेंटर पर 43.50 क्विंटल गेहूं खरीद के एवज में 1300 रुपये वसूले गए थे। अमर उजाला में पल्लेदारी के नाम पर वसूली का समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग ने जांच की थी। इस मामले में एडीओ सहकारिता शोभित अग्रवाल ने सेंटर प्रभारियों को सख्त हिदायत भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें