फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ के 106 गांवों में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। अंधड़ और तेज बारिश से कौसानी ल्वेशाल के बीच में 33 केबी लाइन पर चीड़ के दो विशालकाय पेड़ गिरने विकास खंड के 106 गांवों में अपराह्न से बिजली गुल है। बिजली गुल रहने से बुधवार को अधिकांश घरों में पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


कौसानी और गरुड़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर बारिश और अंधड़ से कौसानी और ल्वेशाल के बीच में 33 केबी लाइन में चीड़ के दो विशालकाय पेड़ गिर गए। इससे लाइन बाधित हो गई। इस कारण ब्लॉक के 106 गांवों में दोपहर से बिजली गुल रही।

बिजली गुल रहने से कारोबार प्रभावित हुआ और लघु उद्योग दिन भर बंद रहे। यूपीसीएल के जेई राजेंद्र सिंह बोरा ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने के लिए विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें