फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर धरने पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ता

विज्ञापन
NSUI - फोटो : file photo
विज्ञापन
फिर अनशन पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ता
विज्ञापन

नैनीताल। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्राइवेट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन फार्म जारी नहीं किए जाने और बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष के रसायन, भौतिक तथा गणित विषयों की परीक्षा तिथि नहीं बदले जाने के विरोध में विवि के प्रशासनिक भवन के बाहर बृहस्पतिवार से अनशन शुरू कर दिया है। अनशन पर बैठे छात्रों का कहना है कि कुविवि प्रशासन उनकी मांगो को गंभीरता से नहीं ले रहा है। बताया कि 13 मार्च को मामले को लेकर कुलपति से वार्ता भी हुई थी लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अनशन में बैठने वालों में कुविवि के निवर्तमान उपाध्यक्ष निखिल तिवारी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि गोविंद दसौनी, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महासचिव शार्दुल नेगी थे।
विज्ञापन


अनशन पर बैठे पदाधिकारियों को जारी होगा कारण बताओ नोटिस
नैनीताल। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि कुछ पदाधिकारियों के अनशन पर बैठने की सूचना मिली है। इनके द्वारा संगठन की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन को बिना बताए व्यक्तिगत रूप से अनशन करने पर इन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें