फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत

विज्ञापन
पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर जाम लगाते रसोईगैस उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर व ग्रामीण इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत बढ़ गई है। सिलेंडर नहीं मिलने से हजारों परिवार परेशान हैं। इंडेन गैस के 25 हजार उपभोक्ता हल्द्वानी और 16 हजार काठगोदाम में हैं। मोटा हल्दू के सिलेंडर बॉटलिंग प्लांट में गड़बड़ी होने की वजह से सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इंडेन को हल्द्वानी में आपूर्ति के लिए रोजाना 1,000 सिलेंडरों की जरूरत होती है जबकि सिर्फ 600 सिलेंडर ही मिल रहे हैं। वहीं 1500 सिलेंडर बैकलॉग में चल रहे हैं। सिलेंडर नहीं मिलने नवाबी रोड, लाल डांट, रामपुर रोड, कठघरिया, राजपुरा रोड, समेत कई इलाकों में सिलेंडर की आपूर्ति ठप हो गई है। कमोबेश यही हालत काठगोदाम की है। यहां रोजाना 600 सिलेंडर की जरूरत होती है। यहां एक-एक दिन के अंतराल पर 300 सिलेंडरों की एक गाड़ी पहुंच रही है। इससे अभी तक 1500 सिलेंडरों की कमी हो गई है। आपूर्ति का संकट एक मार्च से शुरू हुआ है जो अभी तक जारी है। कुमाऊं मंडल विकास निगम की गैस एजेंसी रवि महरा ने बताया कि जरूरत के अनुसार सिलेंडर नहीं मिलने से गैस वितरण में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें