नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय (डीएसबी परिसर) शिक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। अध्यक्ष पद के अलावा अन्य सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल करने की वजह से सभी का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है लेकिन इसकी विधिवत घोषणा शुक्रवार को होगी। शुक्रवार को प्रस्तावित मतदान में 105 प्राध्यापक मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एलएस बिष्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रो. एसपीएस मेहता, प्रो. एमसी जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रो. हरीश चंद्र चंदोला, महिला उपाध्यक्ष प्रो. किरन बर्गली, सचिव डॉ. शहराज अली, संयुक्त सचिव डॉ. कुमुद उपाध्याय, संयुक्त सचिव (संविदा) डॉ. आदेश कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. तपन कुमार नैलवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तकनीकी संकाय प्रतिनिधि के दो पदों के लिए डॉ. वीके सिंह, डॉ. अर्चना नेगी साह ने नामांकन किया। इससे पूर्व परिसर के भौतिकी विभाग सभागार में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक नामांकन, एक से दो बजे तक जांच, नाम वापसी हुई। चुनाव अधिकारी प्रो. बिष्ट के मुताबिक शुक्रवार को अब केवल अध्यक्ष पद के लिए ही भौतिकी सभागार में सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होगी। दिनभर चली चुनाव प्रक्रिया में सहायक चुनाव अधिकारी जगत सिंह कफलिया, राजेंद्र सिंह ढैला, सीएस पंत समेत कूटा के अध्यक्ष प्रो. अजय अरोरा, प्रो. डीसी पांडे, प्रो. एसएस बर्गली, प्रो. एमसी पंत, प्रो. लक्ष्मण सिंह लोधियाल, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. प्रकाश चनियाल आदि जुटे रहे।
अन्य सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
105 मतदाता आज अध्यक्ष के भाग्य का फैसला करेंगे