फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंधौर में होगा केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान

विज्ञापन
माफिया से होगी वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन निगम ने नंधौर नदी में खनन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। नदी में उप खनिज का आकलन करने के आईआईएसडब्ल्यूसी को पत्र लिखा है। साथ ही औद्योगिक निदेशालय से भी खनन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। नंधौर नदी में खनन के लिए केंद्र की सभी अनापत्तियां मिल चुकी हैं। केंद्रीय वन्य एवं पर्यावरण की शर्त के मुताबिक नदी में खनन से पूर्व उप खनिज की मात्रा का आकलन कराना जरूरी है। इसी क्र्रम में वन विकास निगम ने भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान को पत्र लिख कर सर्वे करने की मांग की है। संस्थान की टीम सर्वे में खर्च का आगणन करेगी। फिर शुल्क जमा होने के बाद संस्थान की टीम सर्वे करने पहुंचेगी। फिलहाल अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। जिला लौगिंग प्रबंधक प्रेम सिंह वोहरा ने बताया कि नदी में उप खनिज सर्वे के संस्थान को पत्र लिखा गया है। जवाब मिलते ही जल्द ही वैज्ञानिकों की टीम सर्वे करने पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें