फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क में मनाया विश्व वन्यजीव दिवस

विज्ञापन
कार्बेट पार्क में वन्यजीव दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। आमडंडा गेट, आमडंडा खत्ता, रिगौड़ा खत्ता, बिजरानी, धनगढ़ी गेट पर विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया। पर्यटकों को वन्यजीवों के विषय में जानकारी दी गई। क्विज में करन प्रथम, संध्या द्वितीय, नीरज तृतीय रहे जबकि भाषण में हेमा जीती।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट एलीफैंट दिल्ली, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के प्रशिक्षुओं का दल शनिवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के झिरना रेंज में पहुंचा। उन्हें लालढांगचौड़ में बहुउद्देश्यीय योजना के तहत बने ऑडिटोरियम हॉल दिखाया गया। वहां उन्होंने विश्व वन्यजीव दिवस मनाया। सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा ने उन्हें वासस्थल सुधार कार्य, डॉग स्क्वॉयड, ड्रोन उड़ाकर वन्यजीवों की सुरक्षा की जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी रेंजर एसओजी भूपाल सिंह बिष्ट, वन दरोगा मोहन चंद्र उप्रेती, रतन सिंह नेगी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें