फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर में नीले, हरे डस्टबिन बांटे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता के नगर पंचायत की खुली बैठक में नगर के विकास और सुंदरीकरण के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। अधिशासी अधिकारी ने अब तक के विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ नगर वासियों से प्रस्ताव मांगे। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में स्वच्छता के लिए जगह-जगह छोटे-बड़े 45 डस्टबिन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा की मौजूदगी में उनके कैंप कार्यालय में नगर पंचायत के प्रशासक एसडीएम विनोद कुमार की अध्यक्षता में नगर पंचायत की खुली बैठक हुई। अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट ने बताया कि मुख्य चौराहे पर यात्रियों के लिए दो मोबाइल मूत्रालय के साथ ही बंगाली कॉलोनी के लिए 10 सीटों वाला शौचालय शीघ्र काम शुरू कर देंगे। बताया की पंचायत में 272 आवासों के आवेदन मिले हैं, जिनमें से सौ आवासों पर इसी माह कार्य शुरू हो जाएगा। 52 शौचालय भी स्वीकृत हो गए हैं। नगर में स्वच्छता के लिए जगह-जगह छोटे-बड़े 45 डस्टबिन लगाए जाएंगे। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट ने नगर में अतिक्रमण की समस्या उठाई। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण चिन्हित कर दिए गए हैं। सोमवार को मुनादी के बाद एक सप्ताह का समय देकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि, अतिक्रमणकारियों की ओर से स्वयं अतिक्रमण न हटाया गया तो उनका सामान को जब्त कर लिया जाएगा। एसडीएम ने नगर पंचायत के लिए वाटर टैंक खरीदने के निर्देश दिए। भाजपा नेता छगनलाल अग्रवाल ने दहला रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास खाली सरकारी जमीन पर उप तहसील बनाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने अधीनस्थों को सर्वे करने के निर्देश दिए। नगर के वार्डों में नाली व सीसी एवं टायल रोड के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में लंगर हाल से ग्राम मिलक की नहर तक 800 मीटर नाली निर्माण की मांग की गई। संचालन कर रहे अधिशासी अधिकारी बिष्ट ने नगर के सुंदरीकरण के तहत पार्क बनाने तथा पार्किंग की व्यवस्था के प्रस्ताव रखे। वहां सिंचाई विभाग के अवर अभियंता बलविंदर सिंह, करतार सिंह, जगदीश जोशी, हरबंश सिंह, सुरंजन राय, राम नरेश राणा, पान सिंह बिष्ट, प्रमोद अग्रवाल, सोनू पंतोला, रोहित शर्मा, अमित, उमेश राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें