गरुड़ (बागेश्वर)। चाय बागान श्रमिक संघ ने टी बोर्ड पर श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने श्रमिको की लंबित मजदूरी, जमीन की लीज और एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।
कौसानी चाय फैक्ट्री में केएस खत्री की अध्यक्षता में हुई श्रमिकों की बैठक में वक्ताओं ने टी बोर्ड से श्रमिकों को हर माह मजदूरी का भुगतान करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में लीलाधर पांडे, चंदन सिंह भंडारी, मदन सिंह कठायत, चंद्रेक बिष्ट, प्रेमा, सरस्वती, चंद्र बल्लभ जोशी आदि ने विचार रखे। ब्यूरो