फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम लेने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। तकमील साह बाबा की मजार पर आयोजित जलसे में शायरे इस्लाम हारूनी ने कहा कि हमारा मुल्क हिंदू और मुस्लिम एकता की एक मिसाल है। उन्होंने दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी हासिल करने पर बल दिया।
विज्ञापन


बुधवार रात नगर के मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित तकलीम साह बाबा की मजार पर आयोजित जलसा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हारूनी ने कहा कि वतन की हिफाजत के लिए हमने पहले कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने देश में अमन चैन और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर शाही इमाम आकिल रजा नईमी, वसीम नूरी, कारी शादाब, कारी नसीम, सिराज नूरी, मुफ्ती इल्यास नूरी ने संबोधित किया। बृहस्पतिवार को कुल शरीफ के बाद उर्स संपन्न हुआ।

इस दौरान चादर पोशी की गई। जलसे की अध्यक्षता नसीम नूरी और संचालन जामा मस्जिद के शाही इमाम आकिल रजा नईमी ने किया। मौके पर हनीफ खां, जमशेद अली, निरोज खां, रिहान अली, मोहसिम, दानिश, रियाज सैफी, हाजी सुल्तान अली, इसरत, अफरोज अहमद,आरिफ अली, कदीर सैफी, इरफान अली, रवि खां, मोहम्मद कामिल, कासिम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें