नैनीताल। कान्ट्रैक्टर्स वेलफेयर सोसायटी ने ठेेकेदारों के लंबित भुगतान जल्द करने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को लोनिवि परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर नारेबाजी की।
इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबित भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बार-बार आग्रह के बाद भी न तो विभागीय उच्चाधिकारी औैर न ही शासन की ओर से उनकी मांगों को पूरा किया जा रहा है जिसकी वजह से उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि ई-टेडरिंग 1.5 करोड़ से अधिक लागत के कार्यों के लिए होनी चाहिए जबकि छोटे-छोटे कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएं। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की दस फीसदी जमा धनराशि का जल्द भुगतान हो। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेहरा, मो.फारुख, जगत सिंह बिष्ट, ललित सिंह बर्गली, गोविंद जोशी, जितेंद्र साह, विरेंद्र बिष्ट, पदम सिंह बोरा, गोविंद बर्गली, मो.शादाब, नीरज साह, असलम, नंदा बल्लभ भट्ट, प्रेम सिंह मेहरा, बच्ची सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे।